गौरीगंज, अक्टूबर 26 -- Gauriganj News: अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के बरियापुर निवासी रामू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 अक्तूबर की रात लगभग 11 बजे गांव के ही सूरज वर्मा व गुड़ऊ उनके घर के पास मीट बना रहे थे। जिस पर उसने उन्हें वहां पर मीट बनाने से मना किया तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे चोटें आई हैं। आरोप है कि सूरज वर्मा ने कुदाल से हमला किया था। वहीं शोर सुनकर पहुंची उसकी पत्नी को गुड़ऊ ने ईंट फेंककर मारा। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मारपीट के आरोप में दो के खिलाफ रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...