Gauriganj News: घरों में भरा कीचड़, बीमारी का डर, मदद का इंतजार
गौरीगंज, अगस्त 9 -- Gauriganj News: अमेठी। मनोरमा नदी में बरसात रुकने से जलस्तर घटने के बाद पांच दिन बाद रविवार को विश्वासा गांव से पानी निकला। घरों में घुसा कीचड़ और भीगे सामान को निकालकर ग्रामीण अब धूप में सुखाने में जुटे हैं। रविवार की सुबह कड़ी धूप निकलते ही गांव की महिलाएं और पुरुष अनाज, कपड़े और ईंधन को घरों से बाहर निकालकर आंगन और सड़क किनारे फैलाने लगे। अमीना बानो ने बताया, "घर में रखा चावल पूरी तरह खराब हो गया है। गेहूं गीला हो गया था, उसे सुखा रहे हैं। हम सब मजदूरी करके घर चलाते हैं। अनाज भीग जाने से दो दिन से चूल्हा नहीं जला। अभी उधारी से काम चल रहा है।"
मकान गिरने का बढ़ा खतरा ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता घरों की दीवारों को लेकर है। लगातार पानी भरने से मकान गिरने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही गंदगी और कीचड़ के कारण बीमारियां फैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.