Gauriganj News: ग्राम समाज के सात पेड़ बेचने के आरोप में विक्रेता व ठेकेदार पर मुकदमा
गौरीगंज, जुलाई 30 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार, अमेठी, संवाददाता। अमेठी के अहमदपुर गांव में ग्राम समाज के खाते में दर्ज भूमि पर खड़े सात पेड़ों के कथित अवैध क्रय-विक्रय का मामला सामने आया है। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर बाजार शुकुल पुलिस ने विक्रेता और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम अहमदपुर, परगना जगदीशपुर, तहसील मुसाफिरखाना स्थित गाटा संख्या 543, रकबा 0.127 हेक्टेयर ग्राम समाज की अकृषिक भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि पर खड़े सात पेड़ों को सत्यनारायण पुत्र झब्बू निवासी अहमदपुर ने कथित रूप से अवैध ढंग से बेच दिया। इसके बाद शेषपाल तिवारी पुत्र रामकुमार निवासी पूरेजीत केरहन, मजरा दक्खिनगांव क्यार ने पेड़ों को खरीदकर कटवा दिया। इससे ग्राम समाज की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.