गौरीगंज, अक्टूबर 12 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली में वर्ष 2025 बैच के सिपाही के रूप में तैनात अमित कुमार का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ है। कन्नौज जिले में नई जिम्मेदारी मिलने पर कोतवाली परिसर में उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मूल रूप से कन्नौज जिले की तिर्वा तहसील के उमर्दा गांव निवासी अमित कुमार ने पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं। अब ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित होने के बाद वह नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में हैं। उनके चयन से सहकर्मियों और परिचितों में खुशी का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...