Gauriganj News: गोरखापुर पुल के पास सड़क धंसी, खतरा
गौरीगंज, जुलाई 28 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। क्षेत्र के अमेठी-किठावर मार्ग पर गोरखापुर पुल के पास मिट्टी कटने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों में हादसे की आंशका बनी हुई है। इस मार्ग से जाने वाले दैनिक राहगीरों व आसपास के लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से तुरंत सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। सोनू सिंह पूरे तालुकदार ने बताया कि कुछ ही महीने पहले बनी सड़क धंसने लगी है। जो किसी बड़ी सड़क दुघर्टना का कारण बन सकती है। ऋतुराज सिंह ने बताया कि हम लोग इस रास्ते आते जाते रहते हैं। रात में कभी की दुर्घटना हो सकती है। ओपी सिंह पूरे तालुकदार ने कहा कि सड़क मानकविहीन बनाई गई थी। जो कुछ महीनों में ही धंस गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.