गौरीगंज, अक्टूबर 30 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी दो दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को गोमती नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राममनोहर यादव (45) पुत्र रामलखन यादव के रूप में की।जानकारी के मुताबिक, राममनोहर यादव 28 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि गोमती नदी के पुल पर उनका मोबाइल फोन भी मिला था। शुक्रवार की सुबह भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के कोटवा के पास गोमती नदी में एक शव उतरात...