गौरीगंज, अगस्त 17 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों ने अभियान चलाकर वारंटी राम मिलन विश्वकर्मा, बाबूराम व राजाराम निवासी सरैया रामगढ़, दयाशंकर निवासी रामपुर रामगढ़ व मेराज अहमद निवासी खौंपुर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद वारंटियों को न्यायालय भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...