गौरीगंज, सितम्बर 6 -- Gauriganj News: गौरीगंज। गलत चौहद्दी दिखाकर भूमि का बैनामा कर 17 लाख रुपए हड़प करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के पूरे इंदई मजरे संभावा निवासी अतुल कुमार तिवारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 अक्तूबर 2020 को इन्फा प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर सुशील कुमार सिंह निवासी मेढ़ावा लालगंज जनपद प्रतापगढ़, उनकी पत्नी, सत्येन्द्र सिंह निवासी पश्चिमगांव अन्तू प्रतापगढ़ व उनकी पत्नी से गौरीगंज तहसील के सकरावां गांव में बैनामा के जरिए अपनी मां विद्यादेवी के नाम भूमि का क्रय किया था। जिसका खारिज दाखिल 12 दिसम्बर 2020 को हो गया था। बाद में पता चला कि आरोपियों ने जो जमीन बेंची है उसकी चौहद्दी दूसरे व्यक्ति के ज...