Gauriganj News: गनीपुर में तीन दिन में सात गरीबों के आशियाने ढहे
गौरीगंज, सितम्बर 30 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता भादर विकास खंड के गनीपुर गांव में पिछले तीन दिनों में सात गरीबों के कच्चे आवास ढह गए हैं। पीड़ित परिवार पन्नी लगाकर रहने को मजबूर हैं, उन्हें अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है।गांव निवासी सुजीत कुमार का घर मंगलवार को भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें उनकी गृहस्थी का सारा सामान दब गया। गांव की विधवा नन्का देवी दिव्यांग पुत्री के साथ पन्नी लगाकर घर में रह रही हैं। गांव में जलभराव के कारण दयाराम और राजकुमार का मकान भी पानी के चलते गिर गया। इस दौरान घर में काम कर रही एक महिला घायल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इसी तरह भादर के कई गांवों में लगातार हो रहे जलभराव से दर्जनों कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इस संबंध में एसडीएम पंकज मिश्रा न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.