गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कटरा महरानी निवासी प्रेमनाथ वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे वह खेत जुतवाकर घर लौट रहा था। रास्ते में मिले आधा दर्जन युवकों ने उसकी लाठी डंडे व चैन से पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं। गुहार लगाने पर जब आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बच सकी। मामले में एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...