गौरीगंज, नवम्बर 4 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह करीब 6.20 बजे बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गोपालगंज से लखनऊ जा रहा चावल लदा ट्रेलर तीन टायर फटने के कारण किलोमीटर संख्या 72.5 पर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए।जानकारी के अनुसार राजस्थान का ट्रेलर गोपालगंज से चावल लादकर लखनऊ जा रहा था। रास्ते में तीन टायर फटने के कारण चालक हंसराज ने वाहन को किलोमीटर संख्या 72.5 पर पीली पट्टी में खड़ा कर दिया और टायर बदलने लगा। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सड़क किनारे खड़ा था ट्रेलर में घुसी डीसीएम, दोनो ...