गौरीगंज, अगस्त 23 -- Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शाहबरी की तरफ से आ रहा बाइक सवार युवक कोरारी चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की है। क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव शनिवार की देर शाम बाइक से शाहबरी की तरफ से आ रहा था। कोरारी गिरिधरशाह चौराहे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि महेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ल...