गौरीगंज, अक्टूबर 3 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। कमरौली थाने के सामने सुलतानपुर-लखनऊ नेशनल हाइवे स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे सुल्तानपुर की ओर से आ रहा वाहन बैरियर से टकरा गया। टक्कर में बैरियर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इसके बाद रेलवे के हाईटेंशन तार में स्पार्किंग होने लगी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की तलाश शुरू कर दी।

आवागमन में बाधा आधे घंटे तक बाधित रहा आवागमन:हादसे के बाद रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकालकर जाम खुलवाया।

बैरियर की स्थिति...