Gauriganj News: क्रियाशील बाल वाटिका का दिया प्रशिक्षण
गौरीगंज, अगस्त 26 -- Gauriganj News: गौरीगंज। क्रियाशील बाल वाटिका के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस एजुकेटर को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण 24 से 31 अगस्त तक विभा मैरिज लॉन गौरीगंज में आयोजित किया जा रहा है। द्वितीय दिवस प्रतिभागियों को बाल वाटिका के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास, खेल-खेल में सीखने, गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धति तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एसआरजी, नोडल स्कूल शिक्षक, सीडीपीओ एवं ईसीसीई एजुकेटर्स सहित संबंधित कार्मिक प्रतिभाग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.