Gauriganj News: कार की मांग को लेकर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला,मुकदमा
गौरीगंज, नवम्बर 29 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार,संवाददाता। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और गर्भावस्था के दौरान जेवर छीनकर मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के इक्काताजपुर गांव निवासी भूमिका मिश्रा उर्फ शालू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मार्च 2025 में उसकी शादी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के एकता नगर कनौसी निवासी शुभम तिवारी पुत्र कृष्ण कुमार के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के मुताबिक नकदी, जेवरात और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि विदा होकर ससुराल पहुंचने के बाद से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.