गौरीगंज, अक्टूबर 12 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर कांग्रेस के दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए सोमवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर नारी सम्मान के समर्थन में आवाज उठाई।प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने मणिपुर से जुड़े कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम पर महिला विद्यार्थियों के यौन शोषण से संबंधित आरोपों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने जेएनयू से संबंधित बर्खास्तगी के मामले का भी उल्लेख करते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और दोष सिद्ध होने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Chaibas...