गौरीगंज, अगस्त 10 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता विकास क्षेत्र कस्बों और गांवों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जलनिकासी नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। सफाई कर्मी नदारद हैं तो गांवों में गठित ग्राम स्वच्छता पोषण समितियों का हाल बुरा है। लोगों की मानें तो इनका कार्य केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है। स्वच्छता तथा दवा के छिड़काव का लेखा-जोखा महज कागजों पर दिखा कर लाखों की धनराशि ग्राम पंचायतों में हजम की जा चुकी है। ऐसी भी कई ग्राम पंचायतें हैं जिनमें योजना की शुरुआती दौर से लेकर आज तक धरातल पर स्वच्छता योजना का क्रियांवयन नहीं हो सका है।सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में ग्राम स्वास्थ स्वच्छता व पोषण समिति का गठन करके इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायतों में तैनात एएनएम को सौंपी गई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस मद...