Gauriganj News: करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौत
गौरीगंज, सितम्बर 2 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। नोहरपुर के बरइन का पुरवा गांव निवासी अर्जुन चौरसिया बुधवार को सुबह खेत में गाय चराने गया था। इसी दौरान गाय बगल के धान के खेत में जाने लगी, जिसके मेड़ पर लगी बाड़ में करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आते ही गाय की मौके पर मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में अर्जुन को भी करंट का झटका लगा, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.