Gauriganj News: कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
गौरीगंज, अक्टूबर 3 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। स्थानीय गांधी पार्क में आयोजित स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज की सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा स्थल से मुख्य यजमान रामचंद्र द्विवेदी और उत्तरा द्विवेदी ने पवित्र कलश उठाकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए दण्डेश्वर धाम पहुंची। यहां गोमती नदी के पवित्र जल को कलश में भरकर श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे। इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.