गौरीगंज, सितम्बर 11 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब केसाथ एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल अमित यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम दादरा में एक महिला को घर के सामने अवैध रूप से महुआ की शराब बेचते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार महिला के कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...