गौरीगंज, सितम्बर 27 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना, संवाददाता। कमरौली थाना क्षेत्र में जाफरगंज नाले के पुल के पास बाइक सवार कंपनीकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जामो थाना क्षेत्र के पूरे सधई सिंह निवासी समरजीत यादव कमरौली स्थित बीएचएल की वाइपर कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 सितंबर की शाम करीब 7.30 बजे वह बाइक से कंपनी से अपनी ससुराल दुवरिया जा रहे थे। जाफरगंज नाले के पास पहुंचने पर पहले से मौजूद करीब पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके सिर और हाथ में चोटें आईं। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। इसके बाद उन्होंने स...