Gauriganj News: कंधों पर बैठकर नहर पार कर स्कूल पहुंचे बच्चे
गौरीगंज, जुलाई 18 -- Gauriganj News: गौरीगंज। संवाददाता बासूपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुल के कारण बच्चों को कंधों पर बैठाकर नहर पार कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गले तक भरे पानी के बीच अभिभावक बच्चों को अपने कंधों पर बैठाकर नहर पार कराते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूरे परमानंद शुक्ला गांव के बच्चे बासुपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए आते हैं। हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।ग्रामीणों के अनुसार, बासूपुर के पास नहर पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के चलते लगभग तीन किलोमीटर दूर डायवर्जन बनाया गया है। दूरी अधिक होने के कारण कुछ ग्रामीण समय बचाने के लिए सीधे नहर पार करने का जोखिम उठा रहे हैं। इसी दौरान बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए परिजन उन्हें अपने कंधों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.