गौरीगंज, अगस्त 19 -- Gauriganj News: अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में मुकुटनाथ मंदिर के समीप निर्माणाधीन सड़क पर बुधवार दोपहर एक ओवरलोड ट्रक फंस जाने से यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। इस दौरान मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक मंदिर के पास निर्माणाधीन रोड पर कीचड़ और गड्ढों के कारण फंस गया। ट्रक के फंसते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। संकरी सड़क होने के कारण कोई भी वाहन आगे-पीछे नहीं हो सका। जाम में एंबुलेंस और स्कूल वाहन भी फंस गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले ट्रैक्टर से ट्रक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद हाइड्रा और जेसीबी मशीन मंगवाकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क से हटाया गया। तब...