गौरीगंज, अक्टूबर 22 -- Gauriganj News: अमेठी। ऑर्केस्ट्रा बुकिंग के तय पैसे न देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ऑर्केस्ट्रा संचालक ने कोतवाली अमेठी में तहरीर देकर पैसे दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को सुलझा लिया। आर्केस्ट्रा संचालक निखिल साहू निवासी बमनपुर ढतोई, थाना नसीराबाद, जनपद रायबरेली ने तहरीर देते हुए प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी पूरी टीम के साथ अमेठी के देवीपाटन निवासी अमन सरोज के यहाँ ऑर्केस्ट्रा करने आया था। ऑर्केस्ट्रा 38,000 रुपये में बुक हुआ था, जिसका बिल भी संलग्न है। पांच हजार रुपये बयाना दिया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद अमन ने कम पैसे दिए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया विवाद नहीं हुआ था। पैसे के लेन देन को पुलिस ने सुलझा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...