गौरीगंज, जुलाई 15 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता परिवहन विभाग में डिजिटल व्यवस्था का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। जून महीने में एआरटीओ कार्यालय में अधिकांश कर और शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किए गए। आंकड़ों के अनुसार ऑफलाइन लेनदेन की तुलना में ऑनलाइन भुगतान कई गुना अधिक रहा, जिससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ी हैं।

ऑफलाइन और ऑनलाइन भुगतान का अंतर जून माह के दौरान एआरटीओ कार्यालय में केवल 47 करदाताओं ने ऑफलाइन माध्यम से टैक्स जमा किया। जबकि 2,527 लोगों ने ऑनलाइन भुगतान किया। ऑफलाइन माध्यम से 17.70 लाख रुपये का टैक्स जमा हुआ, जबकि ऑनलाइन माध्यम से 3.32 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। ग्रीन टैक्स के मामले में भी डिजिटल भुगतान का दबदबा रहा। ऑफलाइन माध्यम से मात्र 4,024 रुपये का ग्रीन टैक्स जमा हुआ, जबकि ऑ...