गौरीगंज, अक्टूबर 28 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आम लोगों में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से एसपी सरवणन सरवणन टी ने मंगलवार की रात जनपद भ्रमण कर ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की जा रही चेकिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कमलानगर में बनाए गए चेक प्वाइंट पर स्वयं वाहनों की चेकिंग किया।एसपी ने चेकिंग प्वाइंट पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों व पीआरवी को चेक किया तथा पुलिस कर्मियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने एवं आमजन से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिये। एसपी ने बताया कि अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जनपद के समस्त थानों के अन्तर्गत जनपद की सीमा पर व सीमा के अन्दर मुख्यमार्गों, चौराहों, संवेदनशील स...