गौरीगंज, अगस्त 27 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के दक्खिनगांव क्यार निवासी प्रदीप कुमार ओझा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किसी व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनका बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद 22 अगस्त को दोपहर 1.14 बजे रानीगंज स्थित किसान सेवा केंद्र से कार्ड स्वाइप कर 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। दो मिनट बाद इसी स्थान से 6,050 रुपये और निकाले गए। 23 अगस्त को दोपहर 3.38 बजे एटीएम से नौ हजार रुपये की निकासी की गई। लगातार निकासी के संदेश मोबाइल पर आने के बाद प्रदीप को ठगी का पता चला। उन्होंने मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवा...