गौरीगंज, अगस्त 27 -- Gauriganj News: अमेठी। जनपद में आयोजित तीन दिवसीय इसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाल वाटिका को प्रभावी, आनंददायी, क्रियाशील एवं बाल-केंद्रित बनाने के लिए गतिविधि, खेल और नवाचारी शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई। अंतिम दिवस विभिन्न खेल एवं गतिविधि आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टीम भावना, रचनात्मकता और सक्रिय सहभागिता का प्रदर्शन करते हुए टीम शुकुलबाजार ने खेल प्रतियोगिता में विजेता का स्थान प्राप्त किया। बीएसए संजय तिवारी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: क्रियाशील बाल वाटिका का दिया प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...