Gauriganj News: एक ही मंडप में 100 जोड़ों का विवाह
गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: अमेठी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संग्रामपुर, भेंटुआ और भादर विकास खंड के 100 जोड़े गुरुवार को विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। एक ही परिसर में अलग-अलग धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह और निकाह संपन्न कराए गए। हालांकि, भोजन की व्यवस्था को लेकर अव्यवस्था के आरोपों ने आयोजन की खुशियों में खलल डाल दिया। कार्यक्रम में 46 हिंदू, 51 बौद्ध और तीन मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। हिंदू जोड़ों का विवाह तीन पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया, जबकि बौद्ध जोड़ों का विवाह तीन बौद्धाचार्यों ने बौद्ध रीति-रिवाजों से संपन्न कराया। वहीं, मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवी ने पढ़ाया। इस दौरान परिसर में मंत्रोच्चार, धार्मिक परंपराओं और बधाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.