गौरीगंज, सितम्बर 22 -- Gauriganj News: भेंटुआ। संवाददाता विकासखंड के धारमीरपुर नौगिरवा गांव में रविवार को बीमारी के चलते 72 वर्षीय राजकुमार विश्वकर्मा की मौत के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच उनकी करीब 38 वर्षीय बहू पूजा की अचानक मौत हो गई। परिवार में एक साथ ससुर व बहू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एक ही घर से दो अर्थियां उठने से गांव में शोक की लहर फैल गई।

परिवार की कठिनाई परिजनों के अनुसार राजकुमार विश्वकर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। करीब दस माह पहले बड़े बेटे संतोष विश्वकर्मा की मौत के बाद से वह सदमे में थे और काफी गुमसुम रहने लगे थे। रविवार की दोपहर उनका निधन हो गया। छोटा बेटा और शादीशुदा बेटी मुंबई में थे, इसलिए परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार की सुबह मृतक राजकुमार की बेटी गांव पहुंचीं। परिजनों के...