गौरीगंज, जुलाई 31 -- Gauriganj News: अमेठी। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय टैंक की वैज्ञानिक सफाई और मल के सुरक्षित निस्तारण के लिए जिले में नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। अब ओला-उबर की तर्ज पर टोल फ्री नंबर पर कॉल करते ही शौचालय टैंक की सफाई के लिए वाहन घर पहुंचेगा। इस सुविधा का लाभ जिले की सभी 682 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा। इसके लिए विकास विभाग ने जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। योजना के तहत शौचालय टैंक से निकाले गए मल को बेनीपुर स्थित फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) तक पहुंचाकर वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण किया जाएगा। इससे खुले में मल फेंकने की समस्या पर रोक लगेगी और पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता व्यवस्था भी मजबूत होगी। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय में कंट्रोल...