गौरीगंज, जुलाई 14 -- Gauriganj News: गौरीगंज। संवाददाता नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका परिषद ने करीब 1 करोड़ 4 लाख 67 हजार रुपये की लागत से चार आरसीसी नालों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन नालों के निर्माण से शहर के प्रमुख मार्गों और आवासीय क्षेत्रों में वर्षा का पानी तेजी से निकलेगा तथा लोगों को जलभराव और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।

निर्माण परियोजनाएँ स्वीकृत परियोजनाओं के तहत वार्ड संख्या 16 में सुलतानपुर मेन रोड से अमेठी चौराहा स्थित श्री रामजानकी मंदिर तक 34.48 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। यह मार्ग बरसात के दौरान जलभराव से सबसे अधिक प्रभावित रहता है। इसके अलावा वार्ड संख्या 22 में सुलतानपुर संपर्क मार्ग से जीतलाल विश्वकर्मा के घर के पास तक 16.90 लाख रुपये की लागत से...