गौरीगंज, अगस्त 30 -- Gauriganj News: शुकुलबाजार। शुकुल बाजार क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 58 किमी प्वाइंट पर यात्रियों को ठहरने और बैठने जैसी कोई भी बुनियादी सुविधा नहीं है। जबकि यहां टोल प्लाजा भी बना है। यहां से अयोध्या, लखनऊ, गाजीपुर व अन्य जिलों को जाने वाले यात्री घंटों तक धूप और बारिश में खड़े होकर वाहन का इंतजार करते हैं। स्थानीय निवासी अजय, प्रमोद, केशव, रामसरन और संतराम ने बताया कि बरसात और तेज धूप में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज़्यादा परेशान होते हैं। लोगों ने यहां यात्री शेड, पीने का पानी और शौचालय की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...