Gauriganj News: उधार का पैसा मांगने पर मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा
गौरीगंज, जुलाई 24 -- Gauriganj News: भेटुआ। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में उधार के 850 रुपये मांगने पर मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना मुसवापुर चौराहा स्थित मेडिक्स हेल्थकेयर मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्जकर जांच शुरू की है। पीड़ित मुकेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे हैं। उनके अनुसार, एक ग्राहक पर दवा के 850 रुपये बकाया थे। जब उन्होंने ग्राहक से उधारी की रकम मांगी तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मेडिकल स्टोर के अंदर ही उनके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: उधार का पैसा मांगने पर मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा उसने चप्पल से हमला किया और सिर व गर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.