गौरीगंज, सितम्बर 5 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के दशवन्तपुर गाजनपुर गांव निवासी दशरथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार की शाम करीब छह बजे तालाब पर अपने जानवरों की देखभाल कर रहा था। इसी दौरान घर की ओर से शोर-शराबा सुनाई दिया। वह मौके पर पहुंचा तो गांव के शिवकुमार उर्फ कुमारे उसके भाई की पत्नी गायत्री, भतीजी लक्ष्मी और पूजा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहा था। आरोप है कि शिवकुमार ने ईंट और डंडे से तीनों को बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। एसओ अजयेन्द्र पटेल ने बताया कि आरोपी पर केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...