गौरीगंज, अगस्त 2 -- Gauriganj News: अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के महना गांव स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार की देर रात दो ट्रैक्टर चालकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 10 बजे भट्ठे पर काम कर रहे रामसागर चौहान पुत्र केशवराम और दूसरे चालक नन्हे कोरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मारपीट के दौरान 35 वर्षीय रामसागर चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ईंट भट्ठे पर दो ट्रैक्टर चालकों में मारपीट, एक की मौत भट्ठे पर मौजूद अन्य सहकर्मियों ने तत्काल घायल रामसागर को सामुदायिक स्वास्थ्...