गौरीगंज, अगस्त 7 -- Gauriganj News: गौरीगंज,(अमेठी), संवाददाता। अमेठी के विकास खंड की ग्राम पंचायत पंडरी में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की सूची में अनियमितता को लेकर सवाल पूछना एक सपा नेता को महंगा पड़ गया। आरोप है कि जवाब मांगने पर ग्राम विकास अधिकारी ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी और सीडीओ से करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक सपा जिला सचिव डॉ. सीपी यादव ने अपनी ग्राम पंचायत पंडरी में आवास आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत पहले ही अधिकारियों से की थी। इस पर जांच के बाद अधिकारियों ने "सब कुछ सही होने की रिपोर्ट लगा दी। इसी रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेने के लिए डॉ. यादव गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे।डॉ. यादव का आरोप है कि जैसे ही उन...