Gauriganj News: आरआरसी सेंटर की दो वर्षों में ही बिगड़ी सूरत
गौरीगंज, अगस्त 25 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। संवाददाता क्षेत्र के चन्दौकी में करीब दो वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से बनाया गया आरआरसी सेंटर अब अपनी बदहाली को लेकर चर्चा में है। कचरा प्रबंधन के लिए बनाए गए सेंटर का दरवाजा गायब है और टीन शेड उखड़ गया है। परिसर में सफाई के बजाय ईंट-पत्थर और मलबा जमा है। ग्रामीणों के अनुसार सेंटर की नियमित देखरेख नहीं हो रही है। कभी इसमें कूड़ा एकत्र नहीं किया गया है।आरआरसी सेंटर तक जाने का कोई रास्ता भी नहीं है, कूड़ा डालने के लिए तैयार किए गए स्थान की स्थिति भी खराब है। इससे कचरा प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने सेंटर की जांच और मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी से हस्तक्षेप कर सेंटर की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी धन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.