Gauriganj News: आरआरपीजी कॉलेज का मना 67वां स्थापना दिवस
गौरीगंज, अगस्त 18 -- Gauriganj News: अमेठी। रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमेठी का 67वां स्थापना दिवस मंगलवार को वैदिक परंपरा के अनुरूप मनाया गया। विद्वानों ने आर्य समाज के परम्परा के अनुसार हवन-पूजन कराया। आचार्य डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री ने विधि-विधान से यज्ञ-हवन संपन्न कराया। महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने आहुतियां देकर संस्थान की उन्नति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज एवं राष्ट्र के कल्याण की कामना की। प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने संस्थापक राजर्षि रणंजय सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने धर्म प्रचार, शिक्षा प्रसार और समाज सुधार की भावना से इस शिक्षण संस्था की स्थापना की थी। उनकी दूरदृष्टि और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है कि महाविद्यालय आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.