गौरीगंज, जुलाई 23 -- Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय कस्बे की होनहार बेटी कु. आन्या विश्वकर्मा ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। आन्या की इस उपलब्धि पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी उनके आवास पहुंचे। उन्होंने आन्या को पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महेश सोनी ने आन्या के अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे परिवार, समाज और अमेठी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुचि पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल समेत अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...