गौरीगंज, अगस्त 31 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता रजिस्ट्रेशन, छात्रवृत्ति, नए आधार और राशन कार्ड समेत कई सरकारी कार्यों में आधार अनिवार्य होने से ग्रामीण आधार केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि उनकी इसी मजबूरी का फायदा उठाकर निर्धारित शुल्क से अधिक रकम वसूली जा रही है। ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित जनसेवा केंद्र पर अधिक रुपये लेने और रसीद नहीं देने की शिकायत सामने आई है।

ग्रामीणों की परेशानियाँ पूरे लोहंगी निवासी हर्ष बहादुर यादव ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए उनसे 200 रुपए लिए गए, लेकिन रसीद नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आधार संबंधी अलग-अलग कार्यों के लिए 250 से 500 रुपए तक वसूली की जा रही है। जगरूप, सरिता देवी, संतोष कुमार, जगन्नाथ सिंह और साहब सरन तिवारी समेत ग्रामीणों ने बताया कि आधार नहीं होने से बै...