गौरीगंज, नवम्बर 7 -- Gauriganj News: अमेठी। यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता माह नवंबर के सातवें दिन अभियान चलाकर ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया। शनिवार को यातायात प्रभारी शोभनाथ राम के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बा गौरीगंज के अंतर्गत जामो तिराहा वह दुर्गा मंदिर चौराहा पर आटो व ई-रिक्श चालकों को जानकारी देते हुए अवयस्कों को वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरान्त यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 170 वाहनों का चालान कर Rs.3,45,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...