गौरीगंज, नवम्बर 4 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। बीते दो नवम्बर को थाना क्षेत्र के महोना पश्चिम में आटो रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार मो. मोसिम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी ले जाने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तिलोई रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी नाजमा बानो ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ गजेन्द्र सिंह ने बताया कि आटो रिक्शा चालक के विरुद्ध केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...