Gauriganj News: आज भनौली में निकलेगा अमारी का जुलूस
गौरीगंज, अगस्त 21 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके परिजनों की शहादत की याद में मनाए जा रहे अय्याम-ए-अजा के सिलसिले में शनिवार को भनौली गांव में अमारी का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस का आयोजन अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली सादात की कयादत में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार जुलूस में आसपास के जिलों के साथ बिजनौर समेत विभिन्न स्थानों से अंजुमनें शामिल होंगी और नौहा-मातम करेंगी। जुलूस के दौरान कर्बला के शहीदों और उनके परिजनों की शहादत को याद किया जाएगा। दूर-दराज से आने वाले जायरीनों के लिए बसों तथा लंगर की व्यवस्था की गई है। कुमैल रिजवी ने बताया कि कार्यक्रम में मौलाना तौसीफ अली (बनारस), मौलाना गुलजार जाफरी (अजमेर) और मौलाना सज्जाद हुसैन (बिहार) तकरीर करेंगे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कर्बला के शहीदों को दी अश्कबार विदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.