गौरीगंज, जुलाई 9 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता शासन के निर्देश पर जिले में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पर दर्ज भूमि विवाद से जुड़े मामलों का री-वेरिफिकेशन शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत पिछले एक वर्ष में दर्ज उन शिकायतों की दोबारा जांच की जाएगी, जिनका निस्तारण रिकॉर्ड में दिखाया जा चुका है। इसका उद्देश्य वास्तविक स्थिति का आकलन कर पात्र मामलों का समाधान सुनिश्चित करना है।

भूमि विवाद मामलों की स्थिति जिले में री-वेरिफिकेशन के लिए कुल 9,124 भूमि विवाद संबंधी मामलों को चिन्हित किया गया है। इनमें सबसे अधिक 3,332 मामले अमेठी तहसील के हैं। जबकि तिलोई तहसील में सबसे कम 1,536 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मुसाफिरखाना तहसील में 2,154 और गौरीगंज तहसील में 2,102 मामले दोबारा जांच के दायरे में शामिल किए गए हैं। आईजीआरएस के माध्यम ...