Gauriganj News: अस्थाई रूप से कालिकन धाम का प्रवेश द्वार बन्द
गौरीगंज, सितम्बर 27 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिका धाम मंदिर के प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जिसे लेकर अस्थाई रूप से प्रवेश द्वार का बंद किया गया है। श्रद्धालुओं को धाम में आने-जाने के लिए राजकीय चिकित्सालय संग्रामपुर के सामने से इंटरलॉकिंग के रास्ते से प्रवेश करना होगा। व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को बहुत से श्रद्धालु कालिकन धाम आते हैं उनके लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। इसी रास्ते से प्रवेश करके कालिकन धाम में अमृत कुंड वासिनी का दर्शन किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.