गौरीगंज, नवम्बर 14 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 13 वर्षीय बालक को महज 18 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की सराहना करते हुए आभार जताया।जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को राम सजीवन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र भारत पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की। लगातार तलाश और सुरागरसी के बाद 13 नवंबर को पुलिस टीम ने बालक को अयोध्या रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...