गौरीगंज, अक्टूबर 6 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता विजयादशमी पर्व को लेकर अमेठी तहसील क्षेत्र में रामलीला की तैयारियां जोरों पर हैं। तहसील के अम्मरपुर ग्राम पंचायत में पिछले 50 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन हो रहा है और इस वर्ष भी इसकी तैयारी चल रही है।

अम्मरपुर ग्राम पंचायत की तैयारी अम्मरपुर के ग्राम प्रधान शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि रामलीला में कलाकार आसपास के गांवों के ही होते हैं, केवल नृत्य के लिए इलाहाबाद से कलाकार बुलाए जाते हैं। रामलीला शुरू होने से पखवारा भर पहले से ही कलाकार रिहर्सल शुरू कर देते हैं। इसके लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह रहता है। इस बार भी रामलीला मंचन भव्य रूप से किया जाएगा। जिसे लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है।

अमेठी कस्बे में रामलीला की वापसी वहीं अमेठी कस्बे में 25 वर्षों से बंद पड़ी रामलीला इस बार फ...