गौरीगंज, नवम्बर 1 -- Gauriganj News: अमेठी। भाजपा ने अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख मसाला व्यवसायी राजेश अग्रहरि को व्यवसायी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। राजेश अग्रहरि के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने स्वागत करते हुए कहा कि इससे जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में भाजपा को मजबूती मिलेगी। वहीं भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू, रश्मि सिंह, हरिकेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, घनश्याम चौरसिया, डॉक्टर अजय अग्रहरि ने स्वागत करते हुए कहा कि यह अमेठी के लिए गौरव की बात है। मनोनयन के बाद राजेश मसाला फैक्ट्री में उनका भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने माला पहनाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। राजेश अग्रहरि ने भाजपा को व्यापारियों की हितैषी पार्टी बता...