गौरीगंज, अक्टूबर 11 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में शनिवार से आयोजित दो दिवसीय 13वीं अन्तर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अमेठी पुलिस के जवानों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। डीएम व एसपी ने विजेता टीम व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।समापन कार्यक्रम में पहुंचे डीएम शशांक चौधरी व एसपी सरवणन टी ने प्रतिभाग कर रही जोन की टीमों के प्रबंधक एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। लखनऊ जोन के छह जनपदों अम्बेडकर नगर, सुलतानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, खीरी व अमेठी पुलिस की टीमों द्वारा प्रतिभाग कर एक-दूसरे के लिए कड़ी प्रतिद्वन्दता प्रस्तुत कर अपने-अपने प्रदर्शन से उपस्थित लोगों व निर्णायक मण्डल को आश्चर्यचकित कर दिया गया। प्रतिय...